कश्मीर के हालात चिंताजनक : उमर
मुबारक मंडी के पुनरुद्धार सहित कई विकास कार्यो की समीक्षा के बाद अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा, "घाटी में हालात अफसोसनाक हैं। हमारे लिए यह दुखद है, हम हिंसा की बारंबारता को तोड़ना चाहते हैं।"
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रमजान के महीने में स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी।
उमर ने कहा, "हालात सुधारने के लिए हम हर संभव उपाय कर रहे हैं। हमारी पहली प्राथमिकता है घाटी में सामान्य स्थिति बहाल करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना।"
उल्लेखनीय है कि कश्मीर घाटी ने हाल के दिनों में 59 मौतें, गलियों में अप्रत्याशित रूप से भड़की हिंसा और पत्थरबाजी करने वाली भीड़ एवं सुरक्षा बलों के बीच झड़पें देखी हैं।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी हाल ही में नई दिल्ली में सुरक्षा मामलों पर हुई मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में कश्मीर के हालात की समीक्षा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications