नए भारत का निर्माण करेंगे: मनमोहन सिंह

नए भारत का निर्माण करेंगे: मनमोहन सिंह
भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह लाल किले से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं. उनका कहना था कि हमें नए भारत का निर्माण करना है जिसमें सभी नागरिकों की हिस्सेदारी

प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनौतियाँ बहुत हैं और हमें एकजुट होकर इनका मुक़ाबला करना है. भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर राजधानी दिल्ली समेत महानगरों में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं. पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को जगह-जगह पर तैनात किया गया है और रेलवे स्टोशनों, हवाई अड्डों और संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बरती जा रही है.

कई अलगाववादी संगठनों ने स्वतंत्रता दिवस को या तो 'ब्लैक डे' की संज्ञा दी है या फिर स्वतंत्रता दिवस के समारोहों के बॉयकॉट का आहवान किया है. पूर्वोत्तर भारत के पाँच अलगाववादी संगठनों और पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग में सक्रिय एक संगठन ने आज़ादी समारोहों को बॉयकॉट करने की घोषणा की है.

ये संगठन हैं कामतापुर लिब्रेशन ऑर्गेनाइज़ेशन, मणिपुर पीपुल्स लिब्रेशन फ़्रंट - नेशनल डेमोक्रेटिक फ़्रंट ऑफ़ बोडोलैंड, नेशनल लिब्रेशन फ़्रंट ऑफ़ त्रिपुरा, त्रिपुरा पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ़्रंट और असम का अल्फ़ा.

अलग सिख पहचान और 'आज़ाद पंजाब' की बात करने वाले संगठन दल ख़ालसा ने भी काले झंडे फहराने और आज़ादी समारोहों का बॉयकॉट करने का आहवान किया है. भारत की राजधानी दिल्ली में हज़ारों सुरक्षाकर्मियों तैनात हैं.

अधिकारियों के अनुसार केवल सड़कों, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर ही नहीं बल्कि लालकिले के आसपास और आसमान में हवाई क्षेत्र पर भी नज़र रखी जा रही है. लालकिले के आसपास लगभग 40 सीसीटीवी लगाए गए हैं. भारत की संसद परिसर, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर अनेक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है और निगरानी रखी जा रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+