उत्तराखण्ड में बारशि से जनजीवन प्रभावित
देहरादून, 14 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून सहित सूदर क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बारशि से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश की वजह से लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
बारिश के कारण शुक्रवार को ऋषिकेश से गंगोत्री जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तरकाशी के भटवारी में धंस गया तथा साथ ही दरारें भी पड़ गईं। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कमर्चारी राजमार्ग को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि जमीन धंसने की खबर के बाद घटनास्थल पर जियोलाजिकल विभाग के अधिकारियों का एक दल रवाना किया गया है जो जमीन धंसने के कारणों की जांच करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications