'सीरियल किलर' से आतंकित अमेरिका, तलाश जारी
वाशिंगटन। अमेरिका पिछले कुछ महीनों से खौफ के साये में जी रहा है। लेकिन ये खौफ किसी आतंकी घटना या आतंकवादी का नहीं है। बल्कि अमेरिका में आजकल एक सीरियल किलर खुलेआम घूम रहा है। इस आदमी ने अमेरिका में अब तक कम से कम 5 लोगों की हत्या की है। इसके अलावा ये किलर अब तक 12 से अधिक लोगों पर जानलेवा हमला कर चुका है।
हॉलीवुड फिल्मों में बड़ी से बड़ी समस्या को सिर्फ 3 घंटों में सुलझाने वाली अमेरिकन पुलिस और जांच अधिकारी मई म हीने से इस किलर की तलाश में रात-दिन एक कर रहे हैं। लेकिन अब तल वे सभी इस किलर को पकड़ने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं। अमेरिकन सुरक्षा अधिकारियों के लिए सिरदर्द बन चुका ये किलर अपनी खतरनाक वारदातों को बिना किसी डर के अंजाम दे रहा है।
अमेरिका के 3 राज्य इस सीरियल किलर के डर से कांप रहे हैं। इसके सबसे ज्यादा शिकार अब तक मिशीगन वासी हुए हैं। एक बार फिर शनिवार को इस संदिग्ध आरोपी ने एक मेडिकल सेंटर के बाहर कुछ लोगों पर हमला कर दिया। वर्जीनिया पुलिस ने बताया कि खुफिया कैमरों के माध्यम से उस हमलावर की पहचान कर ली गई है। अमेरिका के संघीय जांचकर्ता, मिशिगन के अधिकारियों के साथ मिलकर उस संदिग्ध हमलावर की तलाश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications