'इराक से तय समय पर होगी अमेरिकी सैनिकों की वापसी'
राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके मुख्य सलाहकारों की बैठक के बाद बुधवार को व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने कहा, "राष्ट्रपति के साथ इस बैठक में सेना की वापसी के फैसले पर किसी तरह का पुनर्विचार नहीं हुआ।"
ओबामा के साथ बैठक में विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स के अलावा इराक में अमेरिकी सेना के शीर्ष कमांडर जनरल रे ओडिएनरे भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सरीक हुए।
ओबामा की योजना के अनुसार अगस्त माह के आखिर तक इराक से बड़े पैमाने पर अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाना है। ऐसे में वहां सिर्फ 50,000 अमेरिकी सैनिक रह जाएंगे। वर्ष 2011 के आखिर तक इराक से सभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications