मोबाइल फटने से किशोर की आंख में गहरी चोट
भोपाल।
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में मोबाइल की बैटरी फटने से एक किशोर घायल हो गया। उसकी आंख में गहरी चोट लगी है। किशोर को इलाज के लिए भोपाल के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। id="toptextpromo">विदिशा
जिले के सत्ताखेड़ी गांव के बारेलाल (17 वर्ष) ने मंगलवार को जैसे ही मोबाइल पर आई कॉल को रिसीव किया, उसके फोन की बैटरी फट गई। इससे बारेलाल की आंख और हाथ में चोट आई है। उसे भोपाल के बैरागढ़ इलाके में स्थित एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>बारेलाल
का इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि उसके आंख का कॉर्निया फट गया है और घाव गहरा है। ऑपरेशन के बाद ही आंख की स्थिति का पता चल सकेगा। बारेलाल ने बताया कि जिस आंख में चोट लगी है उससे दिखाई नहीं दे रहा है।











Click it and Unblock the Notifications