पाकिस्तान को और 2 करोड़ डॉलर देगा अमेरिका
वाशिंगटन। अमेरिका ने भयावह बाढ़ का सामना कर रहे पाकिस्तान को दो करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता देने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस सहायता के साथ पाकिस्तान में बाढ़ राहत के लिए दी जाने वाली अमेरिकी मदद 5.5 करोड़ डॉलर हो जाएगी।
पढ़ें - बिजनेस की खबरें
अमेरिकी विदेश विभाग में आपदा सहायता विभाग के कार्यवाहक निदेशक मार्क वार्ड ने कहा कि अमेरिकी सेना ने लोगों की मदद के लिए हेलीकॉप्टर भेजे हैं। इसके अलावा अन्य सहायता सामाग्री पाकिस्तान भेजी गई है। गौरतलब है कि बीते दो सप्ताह के दौरान पाकिस्तान में बाढ़ से 1,600 से अधिक लोग मारे गए हैं और लाखों लोग बेघर हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications