जबलपुर में दिन दहाड़े लूट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर नीता मारवाह नाम की महिला सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा में 11 लाख रुपये जमा करने जा रही थी। बैंक के सामने उनके कार से उतरते ही एक दूसरी कार से उतरे दो युवकों ने रिवाल्वर दिखाते हुए उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है।
लूट की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और अपराधियों की तलाश के लिए नाकेबंदी शुरू कर दी।
सिंह के मुताबिक महिला ने बताया कि लुटेरे काले रंग की कार में सवार थे। तमाम पुलिस थानों को इसकी सूचना दे दी गई है और काले रंग की कार की तलाश शुरू कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications