एक हफ्ते में स्वाइन फ्लू से 83 मौतें

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले सप्ताह आई रिपोर्ट में बताया गया कि स्वाइन फ्लू से सबसे अधिक 51 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। कर्नाटक में 12, गुजरात में सात, आंध्र प्रदेश में छह और उड़ीसा में दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि पश्चिम बंगाल, केरल, मध्य प्रदेश, गोवा और उत्तर प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में दो से आठ अगस्त के बीच स्वाइन फ्लू के सबसे अधिक 400 मामले सामने आए, जबकि कर्नाटक में 200 लोग इस रोग से प्रभावित हैं। दिल्ली में 106 और तमिलनाडु में 36 मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले वर्ष मई से लेकर अब तक देश में स्वाइन फ्लू से 1,833 मौतें हो चुकी हैं, जबकि इस वर्ष मई से अब तक 329 लोगों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications