भारतीय मूल का डॉक्टर बम हमले में दोषी

American Flag
वाशिंगटन। अर्कनसास के भारतीय मूल के एक अमेरिकी डॉक्टर को फरवरी 2009 में राज्य के चिकित्सा बोर्ड के सामने हुए एक कार बम हमले की साजिश रचने का दोषी पाया गया है।

अमेरिका की एक संघीय ज्यूरी ने 52 वर्षीय रणदीप मान को सात मामलों में दोषी करार दिया। इनमें एक व्यक्ति और संपत्ति के खिलाफ सामूहिक विनाश के हथियार का इस्तेमाल करने व निजी हानि पहुंचाने के लिए विस्फोटक के इस्तेमाल के मामले शामिल हैं।

सीएनएन ने अर्कनसास के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट के अमेरिकी अटार्नी कार्यालय के प्रवक्ता चेरिथ बेक के हवाले से बताया है कि रणदीप मान को उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। अदालती दस्तावेजों के मुताबिक मान की सुनवाई छह जुलाई को शुरू हुई थी।

इस हमले में एक पारिवारिक चिकित्सक टेरेंट पर्सी को गंभीर चोटें आई थीं और उन्होंने अपनी एक आंख खो दी थी लेकिन वह बच गए थे। वह अर्कनसास के वेस्ट मेम्फिस स्थित अपने घर से अपने दवाखाने जा रहे थे, जैसे ही वह अपनी कार लेक्सस हाइब्रिड एसयूवी के नजदीक पहुंचे विस्फोट हो गया।

विस्फोट की आवाज एक मील दूर तक सुनाई दी और यह इतना शक्तिशाली था कि पर्सी छह फीट दूर जा गिरे। मान की पत्नी संगीता को भी षडयंत्र में भागीदारी का दोषी बताया गया है और उन्हें 20 साल तक की कैद हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+