मां-बेटी ने एक दूसरे को चाकू मारा
लंदन। पश्चिमी देशों में मानवीय रिश्ते इतने शिथिल हो चुके हैं कि सबसे पाक समझे जाने वाले मां-बेटी के रिश्तों पर भी हिंसा की काली छाया मंडराने लगी है। लंदन के एक उपनगरीय इलाके साउथहॉल में रहनेवाली एक ब्रिटिश महिला और उसकी 12 साल की बेटी के बीच हुई लड़ाई ने इतना गंभी रूप ले लिया कि दोनों अपने रिश्ते की मर्यादा भूल गयीं और दोनों ने एक दूसरे को चाकू मार दिया।
समाचार चैनल स्काई न्यूज के मुताबिक साउथहाल के डरडान इलाके में शनिवार को एक अन्य व्यक्ति ने मां-बेटी को घायल अवस्था में देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने बताया, "वैश्विक समय के मुताबिक 2.30 बजे पुलिस को सूचना मिली की दो महिलाएं घायलावस्था में पड़ी हैं। अधिकारियों ने 30 वर्षीय महिला और उसकी बेटी को अस्पताल पहुंचाया।" हालांकि पुलिस ने इस मामले का अब तक खुलासा नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications