दिल्ली के फूल बाजार ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड
नई दिल्ली। मंदिर की घंटियों की मधुर आवाजों के बीच फूलों की खुशबू कनॉट प्लेस के फूल बाजार की खासियत है लेकिन अब यहां का फूल व्यापार कमाई के ऐसे रिकॉर्ड बना रहा है जिसे सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। यहां स्थित हनुमान मंदिर फूल बाजार में कारोबार सुबह पांच बजे शुरू होता है और सुबह नौ बजे तक कामकाज लगभग खत्म हो जाता है लेकिन इतने समय में ही यहां लाखों रुपये का कारोबार हो जाता है।
पढें - बिजनेस की खबरें
दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास कार्पोरेशन काफी हाऊस के पास स्थित फूल बाजार देश का सबसे बड़ा थोक फूल बाजार है। यहां से फूलों के अलावा फर्न, सजावटी वस्तुओं और खूबसूरत गुलदस्तों का भी कारोबार होता है। यहां दुकान लगाने वाले रशीद हुसैन कहते हैं कि जब शहर सो रहा होता है तब अलसुबह वह अपनी दुकान खोल लेते हैं, इस समय ही फूलों के ऑर्डर आते हैं, फुटकर दुकानदार यहां एकत्रित होने लगते हैं। एक अन्य दुकानदार रहमान अली कहते हैं, "नवंबर से मई के बीच मुख्य सीजन में हम पांच लाख रुपया महीना तक की कमाई कर लेते हैं।"
दुकानदारों के मुताबिक इस बाजार में फूलों की 200 किस्मों का व्यापार होता है। जानकारों का कहना है कि यहां से हर माह लाखों रुपये के फूलों का करोबार होता है। फूल बाजार संघ के उपाध्यक्ष अजय बरुआ कहते हैं, "हम रूस, नीदरलैंड, जापान, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अन्य देशों में फूलों का निर्यात करते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications