जामिया में आईएएस परीक्षा की मुफ्त कोचिंग
नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया एक ऐसा विश्वविद्यालय है जो ओबीसी और एससी एवं एसटी छात्रों को आईएएस परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग कराता है। विश्वविद्यालय ने कोचिंग वर्ष 1984 में शुरू की गई थी। शुक्रवार को विश्वविद्यालय ने मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।
विश्वविद्यालय में आईएएस परीक्षा के लिए देशभर से हर साल 500 से अधिक आवेदन पत्र आते हैं। जामिया मिलिया इस्लामिया के 'सेंटर फॉर कोचिंग एण्ड करियर प्लानिंग'(सीसीसीपी) के एक अधिकारी ने बताया, "देशभर से आने वाले 500 आवेदन पत्रों में से 50 उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाता है।"
प्रवेश परीक्षा 22 अगस्त को दिन में 10 बजे आयोजित की जाएगी। चयनित छात्रों की सूची 27 अगस्त को जारी की जाएगी। कोचिंग सेंटर से निकलने वाले बहुत से छात्र आईएएस अधिकारी और सार्वजनिक क्षेत्रों में बड़े स्तर के अधिकारी बने हैं।












Click it and Unblock the Notifications