लेह में बाढ़ से 44 मरे, 300 से ज्यादा घायल
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के लेह कस्बे में बादल फटने के कारण आई बाढ़ में 44 लोग मारे गए और 300 से अधिक घायल हुए हैं। गुरुवार मध्य रात्रि को कस्बे के समीप एक बादल फटने के बाद भारी बाढ़ आई और भूस्खलन हुआ।
इस घटना में पॉलीटेक्निक कॉलेज, भारत संचार निगम लिमिटेड का मुख्यालय और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का शिविर सहित कई सरकारी कार्यालय और इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं हैं।
सेना के 4,000 जवानों ने भारी पैमाने पर बचाव और राहत कार्य शुरू किए हैं। करीब 160 घायल लोगों को सेना अस्पताल में दाखिल कराया गया है। कस्बे में संचार पूरी तरह ठप पड़ गया है और प्रशासन को वहां के अधिकारियों से संपर्क करने में कठिनाई हो रही है। मृत कों की संख्या बढ़ने की आशंका है।













Click it and Unblock the Notifications