घाटी में हिंसक प्रदर्शन जारी, अब तक 46 मौतें

Violence in Valley
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा का दौर जारी है। घाटी में हिंसा के 54वें दिन बुधवार को दो और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 11 जून से लेकर अब तक हुई विभिन्न हिंसक घटनाओं में 46 लोगों की मौत हो चुकी है।

घाटी में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में बुधवार को दो और नागरिक की मौत हो गई। ताजा हिंसक घटना में मोहम्मद याकूब (27) की देर शाम मौत हो गई। उसकी मौत श्रीनगर के बेमिना इलाके के नुनद्रिशी कालोनी में पुलिस फायरिंग के दौरान हुई।

कई मौतें

श्रीनगर के छानपोड़ा इलाके में गत शुक्रवार को उग्र भीड़ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ हुई झड़प के दौरान गोली लगने से बुरी तरह घायल हुए इकबाल अहमद (17) ने भी आज दम तोड़ दिया।

इकबाल को शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस सौरा (एसकेआईएमएस) में भर्ती कराया गया। वहां आपरेशन के बाद उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। एसकेआईएमएस के एक चिकित्सक ने बताया, "हमारे काफी प्रयासों के बावजूद उसने बुधवार की शाम दम तोड़ दिया।"

जम्मू कश्मीर की खबरें पढ़ें

प्रदर्शकारी थानों, पुलिस के शिविरों एवं सरकारी संपत्ति को जला रहे हैं तथा भारतीय वायु सेना, अर्धसैनिक बलों, पुलिस और सरकारी वाहनों को नष्ट कर रहे हैं।

इकबाल सहित सुरक्षा बलों की ओर से की गई गोलीबारी में शुक्रवार (30 जुलाई) से लेकर अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले 11 जून से लेकर 29 जुलाई के बीच घाटी में 17 नागरिक मारे गए थे। सुरक्षा बलों की गोलीबारी में आम नागरिकों की मौत के विरोध में कश्मीर घाटी में 54 दिनों से हिंसा भड़की हुई है।

कर्फ्यू जारी

राजधानी श्रीनगर के हब्बा कदल क्षेत्र में कल के हिंसक प्रदर्शनों के दौरान घायल हुए गुलाम मोहम्मद नाम के शख्स ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया जबकि श्रीनगर और घाटी के अन्य शहरों में लगातार सातवें दिन भी कर्फ्यू जारी रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+