स्वाइन फ्लू से एक और मौत

उड़ीसा में अब तक एच1एन1 विषाणु से मरने वालों की संख्या तीन तक पहुंच गई है। स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने के बाद इस व्यक्ति को कटक में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राज्य के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, "व्यक्ति की जांच रिपोर्ट मंगलवार शाम को आई हालांकि देर सोमवार उसकी मौत हो चुकी थी। जांच रिपोर्ट में पता चला वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित था।"
उड़ीसा में स्वाइन फ्लू की वजह से ही इससे पहले भुवनेश्वर में एक 50 वर्षीया महिला और 56 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई थी। अधिकारियों के अनुसार पिछले दो हफ्तों के दौरान चार लोगों में एच1एन1 विषाणुओं की पुष्टि हुई है।
राज्य सरकार का कहना कि परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार ने पर्याप्त कदम उठाए हैं। सभी सरकारी और प्रमुख निजी अस्पतालों में जांच और स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों के लिए अलग व्यवस्था की गई है।












Click it and Unblock the Notifications