अमित शाह मामले में सीबीआई की याचिका खारिज
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोगी और सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले के मुख्य आरोपी, गुजरात के पूर्व मंत्री अमित शाह की 5 दिन की रिमांड मांगने वाली याचिका को सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को खारिज कर दिया।
उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने 23 जुलाई को 30,000 पन्नों का आरोप पत्र पेश कर शाह को हत्या, अपहरण और फर्जी मुठभेड़ की साजिश रचने का आरोपी बनाया था। शाह ने 25 जुलाई को समर्पण किया था और वह तभी से न्यायिक हिरासत में हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एआई रावल ने जांच एजेंसी की याचिका को खारिज कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications