मारुति ने आल्टो का नया मॉडल उतारा
आल्टो-के10 नाम की इस कार में सुजुकी का 'के' सीरीज का 998 सीसी इंजन लगा है। गाड़ी की स्थिरता, गियर और ब्रेक सिस्टम को बेहतर बनाया गया है।
मारुति सुजुकी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिजो नाकानिशी ने कहा, "पहली बार कार खरीदने वाले ऐसे ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है जो कार की शक्ति और प्रदर्शन में वृद्धि चाहते हैं।"
यह कार एक लीटर ईंधन में 20.2 किलोमीटर चलेगी ए 2 सेगमेंट की कारों में यह सबसे ज्यादा ईंधन दक्षता है।
आल्टो के मौजूदा मॉडल की बिक्री 20 हजार गाड़ियां प्रतिमाह है। कंपनी को इस नए मॉडल से नए ग्राहक जु़ड़ने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications