छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़
पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब दंतेवाड़ा जिले में किरांदुल के पास घने जंगलों में नक्सलियों ने राज्य पुलिस के एक खोजी दल पर हमला किया। यह स्थान राजधानी से करीब 420 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। यहां भारत के शीर्ष लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी लिमिटेड का एक लौह अयस्क खनन संयंत्र है।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त बलों को भेजा गया है। भारी बारिश के बीच मुठभेड़ जारी है। हम अभी किसी की मौत या घायल होने के बारे में कुछ नहीं कह सकते लेकिन यह एक बड़ी मुठभेड़ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications