अमेरिका पर हमले की साज़िश में दो लोग दोषी
अमरीका
में न्यूयॉर्क के जेएफ़के हवाईअड्डे पर ईंधन के टैंक उड़ाने की साज़िश के आरोप में दो लोगों को दोषी पाया गया है. अभियोजन पक्ष के मुताबिक रसल डेफ़्रीटास और अब्दुल कादिर ने 2007 में योजना बनाई थी कि ईंधन डीपो में आग लगाकर बड़ा धमाका किया जाए. डेफ़्रीटास पूर्व में हवाईअड्डे में ही काम करते थे. id="toptextpromo">अब्दुल
कादिर पर इस योजना के लिए पैसा जुटाने का आरोप था. इन लोगों के वकील का कहना था कि पुलिस मुखबिर ने उन्हें गुमराह किया था. लेकिन अभियोजन पक्ष के मुताबिक रसल और अब्दुल ने इस्लामिक चरमपंथियों की मदद ली थी और हज़ारों लोगों को मारने की योजना थी. अभियोजन पक्ष का कहना था कि रसल ने हवाईअड्डे का वीडियो शूट किया और भागने के रास्तों का अध्ययन किया था. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अब्दुल
और रसल की टेप की हुई बातचीत से पता चलता है कि अब्दुल ने अपने कथित साथियों से कहा था कि वे हमले के लिए गूगल अर्थ सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करें. हालांकि 58 वर्षीय कादिर ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने साज़िश रचने वालों को आगाह किया था इस्लाम इस बात का समर्थन नहीं करता कि मासूम लोगों को मारा जाए. एक अन्य व्यक्ति अब्दुल नूर ने अपनी भूमिका कबूल कर ली है और उन्हें सज़ा दी जानी है.











Click it and Unblock the Notifications