गुरूद्वारे के सरोवर में डूबने से 2 बच्चों की मौत
अमृतसर। अमृतसर में गुरुद्वारा कौलसर के पवित्र सरोवर में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। नौ वर्षीय सोनू और 11 वर्षीय संजू रविवार शाम मित्रों के एक समूह के साथ सरोवर में डुबकी लगाने के लिए गए थे।
मामले की जांच कर रहे लखबीर सिंह ने बताया, "सोनू फिसलकर सरोवर में गिर गया और उसे बचाने के लिए संजू भी उसमें कूद गया। वे दोनों ही डूब गए।" उन्होंने बताया, "लंबे तलाशी अभियान के बाद पुलिस के गोताखोरों ने दोनों शव ढूंढ़ निकाले, शव बच्चों के पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिए गए हैं।"गुरुद्वारा कौलसर स्वर्ण मंदिर के नजदीक ही स्थित है।













Click it and Unblock the Notifications