प्राथमिक शाला में भूत की अफवाह, 2 अगस्त को विशेष पूजा

बैतूल। शहरों में बसने वालों के लिए भूत-प्रेत, कल की बातें हो चुके हैं लेकिन हमारे गांववाले आज भी इन अंधविश्वासों में गहराई से जकड़े हुए हैं। इसकी बानगी मध्य प्रदेश में बैतूल जिले के एक सरकारी स्कूल में देखने को मिली।

इस स्कूल के छात्र-छात्राओं में आजकल भूत की दहशत छाई हुई है। पिछले कुछ दिनों में हुई 2 छात्रों की मौत को गांववाले भूत का प्रकोप मान रहे हैं। कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना भी बंद कर दिया है। भूत से मुक्ति पाने के लिए सोमवार दो अगस्त को विशेष पूजा आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है।

जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर स्थित प्राथमिक शाला टिगरिया में दिसंबर 2009 में छात्र संदीप तथा 23 जुलाई 2010 को छात्र आकाश की अज्ञात कारणों से हुई मौत को ग्रामीण भूत बाधा से जोड़ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में जिस स्थान पर नया कक्ष बना है वहां मरघट था और एक पलाश के पेड़ से पीपल का पेड़ निकला था। इस कारण ग्रामीण उस स्थान की पूजा करने लगे थे। अतिरिक्त कक्ष बनाने के लिए उस पेड़ को काट दिया गया था ।

ग्रामीणों का दावा है कि पेड़ को काटकर बनाए गए कक्ष में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं पर ही भूत का साया मंडराता है। उस कक्ष में कक्षा चौथी एवं पांचवी के विद्यार्थी बैठते थे। दिसंबर 2009 में कक्षा पांचवी में पढ़ने वाले छात्र संदीप की अज्ञात कराणों से मौत हो गई जिससे ग्रामीणों को शक हुआ, इसके बाद विगत 23 जुलाई को कक्षा चौथी के छात्र आकाश यादव की मामूली बुखार आने से हुई मौत ने ग्रामीणों के शक को यकीन में बदल दिया।

स्कूल के प्रधानाध्यापक मनोज वर्मा ने 29 जुलाई को पालक शिक्षक संघ की बैठक बुलाई, जिसमें सभी अभिभावकों को बुलाया गया। बैठक में उपस्थित लगभग 50 अभिभावकों ने सर्वसम्मति से स्कूल में विशेष पूजा करवाने का निर्णय लिया। पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश पवार ने इस बैठक की पुष्टि करते हुए बताया कि विशेष पूजा सोमवार दो अगस्त को कराई जाएगी। पूजा के लिए प्रत्येक पालक से 20 रुपये का चंदा किया जा रहा है।

बैठक में सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि जब तक स्कूल भवन में विशेष पूजा नहीं कर ली जाती तब तक नवीन कक्ष में बच्चों को न बैठाया जाए। इसके चलते प्रधानाध्यापक विनोद वर्मा ने नवीन भवन में कार्यालय स्थानांतरित कर लिया है, वहीं कार्यालय के स्थान पर कक्षा चौथी और पांचवीं लगाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+