दिल्‍ली बारिश में तरबतर, जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली शुक्रवार शाम से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण तरबतर हो गए हैं। जगह-जगह जलभराव ने श्‍ाहर के मुनिस्‍पल कॉर्पोरेशन्‍स एमसीडी की पोल खोल कर रख दी है।

मूसलाधार बारिश और उमस के कारण लोग बेहाल हैं। सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है। कई निचले इलाकों में घरों में पानी घुस गया है। दिल्ली की ज्यादातर सड़कों पर लंबा जाम लगने की वजह से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा और दिक्कतें भी झेलनी पड़ी। बारिश के चलते मॉडल टाउन, लाजपत नगर, जनपथ क्रॉसिंग, आश्रम, महिपालपुर चौक, धौलाकुआं, राजपथ, ग्रेटर कैलाश, महरौली, बदरपुर रोड और अगस्त क्रांति मार्ग पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

इसके अलावा एंड्रयूजगंज, जसौला और आनंद पर्वत इलाकों में भी जलभराव से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।भारी बारिश के चलते बीआरटी कॉरीडोर, शेख सराय से चिराग दिल्ली (दक्षिण दिल्ली), आईजीआई हवाई अड्डे से वसंत कुंज, आश्रम, पीरागढ़ी फ्लाईओवर और रोहिणी के कई हिस्से (उत्तरी दिल्ली), मयूर विहार फेज-तीन (पूर्वी दिल्ली), राजा गार्डेन फ्लाईओवर, आईएसबीटी कश्मीरी गेट और आईटीओ के निकट विकास मार्ग पर लंबा जाम लगा।

20 से अधिक पेड़ गिरे, 5 मकान ढहे

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "हम रविवार को 90 फीसदी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। बादल छाये रहेंगे और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।" मौसम विभाग के मुताबिक शहर में रविवार 8.30 बजे तक 62.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली नगर निगम के नियंत्रण कक्ष में शनिवार की बारिश के बाद जलभराव की 94 शिकायतें दर्ज की गईं। पेड़ गिरने की 20 शिकायतें तथा मकान ढहने की पांच शिकायतें सामने आई थीं। शनिवार को दिल्ली में 62.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी जबकि इस मानसून सत्र में 306 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+