इराक में हिंसा, 22 की मौत

पुलिस ने बताया कि पवित्र शहर करबला में आतंकवादियों द्वारा किए गए एक रॉकेट हमले में 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 अन्य घायल हो गए।

उत्तरी शहर मोसुल में बुधवार को हुए दो आतंकवादी हमलों में एक किशोरी सहित छह लोग मारे गए जबकि कई अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी डीपीए ने एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि राजधानी बगदाद से 400 किलोमीटर दूर आतंकवादियों ने एक पुलिस गश्ती दल पर हमला किया। इस हमले में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी सहित दो अन्य अधिकारियों के मारे जाने की खबर है।

गोलीबारी के दौरान एक किशोरी की मौत हो गई जबकि इस हमले में उसके पिता घायल हो गए।

उधर, अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादियों ने एक पुलिस चौकी पर हथगोला फेंके, जिसमें दो नागरिक मारे गए जबकि सेना के तीन जवान घायल हो गए। मोसुल इराक का सबसे खतरनाक इलाका माना जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+