26/11 में ISI की भूमिका की खोज कर रहा अमेरिका
वॉशिंगटन।
मुंबई पर हुए 26/11 आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का कितना हाथ है, इस बात की खोज अमेरिका अभी भी कर रहा है। ओबामा प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम मुंबई हमले में आईएसआई का हाथ होने के सुराग खोज रहे हैं। और तब तक खोज जारी रहेगी, जब तक असली गुनाहगार सामने नहीं आ जाता।" id="toptextpromo">अधिकारी
ने अपना नाम न बताने की शर्त पर बताया कि जांच कहां तक पहुंची इसका खुलासा वो नहीं कर सकते और न ही उस पर कोई टिप्पणी कर सकते हैं। जांच के समान्तर डेविड हेडली से जुडे़ तारों की जांच भी जारी है। अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि भारतीय एजेंसियों ने आईएसआई ने लश्कर-ए-तैयबा का हाथ होने की बात कही है। हम उस पर और गहराई में जाकर जांच कर रहे हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अधिकारी
के मुताबिक अमेरिका ने पाकिस्तान पर एक बार फिर 26/11 के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का दबाव बनाया है। पाकिस्तान को अपने अच्छे भविष्य के लिए इस जांच को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए।











Click it and Unblock the Notifications