आसमान में हवाई जहाज टकराने से 2 मरे
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में 2 हवाई जहाजों के टकराने से 2 लोगों की मौत हो गयी। दोनों हवाई जहाज आसमान में एक-दूसरे से टकरा गए। इस दुर्घटना में एक हवाई जहाज पूरी तरह से नष्ट हो गया जबकि दूसरा सुरक्षित नीचे उतर आया।
पढ़ें - मैंगलोर विमान हादसे से संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी द्वीप में फील्डिंग के पास 3.30 बजे केस्सना 152 के दो हवाई जहाज टकरा गए। दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दुर्घटना स्थल को घेर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications