भारत ने इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया
भुवनेश्वर। भारत खुद को शत्रुओं से बचाने के लिए और उनकी बेजा हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए नित नये रक्षा उपकरणों का सफल परीक्षण कर रहा है। सोमवार को लगातार चौथी बार भारत ने एक बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्री एके एंटनी ने डीआरडीओ प्रमुख वीके सारस्वत और उनकी टीम को को बधाई दी।
पढ़ें - विज्ञान की दुनिया की सुर्खियां
रक्षा सूत्रों के मुताबिक यह इंटरसेप्टर मिसाइल किसी प्रक्षेपास्त्र को बीच में ही रोक कर उसे नष्ट करने में सक्षम है। स्वदेशी तकनीक से तैयार की गयी इस मिसाइल को उड़ीसा के भद्रक जिले में धामरा के पास व्हीलर द्वीप से दागा गया। यह जगह उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर से 170 किलोमीटर दूर है।
मिसाइल ने बालासोर जिले के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्व मार गिराया। यह इंटरसेप्टर मिसाइल अत्याधुनिक प्रणालियों से लैस है। आईटीआर के निदेशक ने बताया, "यह एक सफल परीक्षण था। इंटरसेप्टर ने लक्ष्य को नष्ट कर दिया।" उन्होंने बताया कि विभिन्न राडारों और सेंसरों द्वारा इस पर नजर रखी गई।












Click it and Unblock the Notifications