अमित शाह की गिरफ्तारी में कांग्रेस का रोल नहीं : मनमोहन सिंह
देश के प्रधानमंत्री ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि अमित शाह की गिरप्तारी में कांग्रेस का हाथ नहीं है। भाजपा फालतू में इस बे बुनियाद बात को हवा दे रही है। मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह मामले में केंद्र का कोई दखल नहीं है। ये पूरी कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रही है।
सिंह ने कहा कि विपक्ष को अच्छी तरह पता है कि सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में है। इसमें केंद्र की कोई भूमिका नहीं है। इसलिए विपक्ष का सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप बेबुनियाद है।













Click it and Unblock the Notifications