तृणमूल अनैतिक तत्वों को पार्टी से निकाले : कांग्रेस
कोलकाता, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मानस भूंइया ने रविवार को अपने गठबंधन सहयोगी तृणमूल कांग्रेस से कहा कि वह पार्टी से अनैतिक तत्वों को निकाले।
उन्होंने पूर्वी मिदनापुर जिले के खेजुरी में कांग्रेस समर्थकों पर हमले में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के शामिल होने का संदेह जताया।
उल्लेखनीय है कि भूंइया एवं अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की महासचिव उषा नायडू सहित कांग्रेस की टीम पर शनिवार की शाम एक बैठक के बाद खेजुरी से लौटते समय कथित तौर पर हमला किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications