सुशील मोदी की बहन अश्लीलता फैलाने का आरोप
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार जैन ने सोमवार को बताया कि रेखा को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि रेखा पर सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा सड़क पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए एक मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार रेखा मोदी बदहवास हालत में पटना की सड़कों पर आ गई थी और अपने भाइयों पर कपड़ा फाड़ने का आरोप लगा रही थी। पुलिस के अनुसार रेखा हालांकि इसकी शिकायत पुलिस को लिखित रूप से नहीं दे रही है।
रेखा मोदी का आरोप है कि रविवार को वह अपने मां से मिलने अपने भाई महावीर मोदी और उद्घव मोदी के घर गई थी। इस दौरान उनके भाइयों ने उनके साथ बदतमीजी की तथा उनके कपड़े फाड़ डाले। इस दौरान उन्हें बेइज्जत करने की भी कोशिश की गई।
इस मामले में सुशील कुमार मोदी कोई भी प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications