असम में नदी में डूबने से 6 मरे
पुलिस के मुताबिक गुवाहाटी से लगभग 80 किलोमीटर दूर मंगलदोई कस्बे के निकट मंगलदोई नदी में डूबने से तीन छात्राओं की मौत हो गई जबकि दो लापता बताए जा रहे हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हिन्दू त्यौहार बोल बम के अवसर पर लोग नदी किनारे स्नान के लिए जुटे थे उसी समय यह हादसा हो गया और तीन छात्राएं डूब गईं।"
बचावकर्मियों ने तीनों लड़कियों के शव बरामद कर लिए हैं और लापता बताए जा रहे दो अन्य लोगों की तलाश जारी है।
उधर, एक अलग घटना में जोरहाट जिले में मछली पकड़ने के दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्य नदी में डूब गए। मरने वालों में व्यक्ति और उनके दो पुत्र शामिल हैं।
एक अन्य हादसे में बोगाईगांव में बिजनी के निकट बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications