आतंकियों को चौथ न दें : लिंग्दोह
लिंग्दोह ने आईएएनएस से कहा, "हमें सूचना मिली है कि जीएनएलए (गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी) ने कुछ सरकारी अधिकारियों के पास चौथ वसूली के लिए सूचना भिजवाया है।" उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जीएनएलए पश्चिमी मेघायल के गारो हिल्स क्षेत्र में जनजातीय विद्रोही संगठन है। इस संगठन ने मोबाइल फोन के जरिए एसएमएस भेज कर तीन सरकारी अधिकारियों से 30 से 40 लाख रुपये फिरौती की मांग की है।
संगठन ने पूर्वी गारो हिल्स जिले में परिवहन अधिकारी और खंड विकास अधिकारी को तथा रेसुबेलपारा के उपमंडल अधिकारी से फिरौती की मांग की है। फिरौती के लिए भेजी गई सूचना पर जीएनएलए के वित्त सचिव जगपिल संगमा का हस्ताक्षर है।
लिंग्दोह ने कहा कि सरकार ने सभी सरकारी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे फिरौती से संबंधित मांग की सूचना पुलिस को दें। अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पूर्वी गारो हिल्स के उपायुक्त प्रवीण बख्शी ने कहा कि वसूली के संबंध में पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications