पड़ोसियों के बारे में बमुश्किल जानते हैं लंदनवासी
बहुतेरे लोग ऐसे हैं, जिन्हें अपने पड़ोस में रहने वाले लोगों के नाम के पहले शब्द की ही जानकारी होती है।
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक शहरों में रहने वाला एक ब्रिटेनवासी अपने पड़ोस में रहने वाले औसतन आठ लोगों के नाम ही बता सकता है जबकि कस्बों में रहने वाले लोग औसतन 14 पड़ोसियों के नाम बता सकते हैं।
'गमट्री डॉट कॉम' नाम की एक वेबसाइट द्वारा कराए गए सर्वेक्षण से यह बात सामने आई है कि लंदन में रहने वाले लोग अपने पड़ोस में रहने वाले लोगों के नाम का पहला शब्द ही बता सकते हैं।
वैसे मैनचेस्टर में रहने वाले लोग अपने नौ पड़ोसियों तथा ग्लासगो में रहने वाले लोग अपने 11 पड़ोसियों को उनके पहले नाम से पहचानते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications