अमेरिका ने गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक होने की निंदा की

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वेबसाइट 'विकिलीक' ने अफगान युद्ध से संबंधित करीब 92,000 गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किया है।

इन दस्तावेजों को 'न्यूयार्क टाइम्स' में प्रकाशित किया गया है। इन दस्तावेजों को ब्रिटिश दैनिक 'द गार्जियन' और जर्मन साप्ताहिक 'डीर स्पाइगेल' को भी इस शर्त पर दिखाया गया कि वे रविवार से पहले इनका प्रकाशन नहीं करेंगे।

टाइम्स ने कहा कि दस्तावेजों में इसका विस्तृत वर्णन है कि अमेरिका के दो राष्ट्रपतियों के कार्यकाल के दौरान अफगान युद्ध में करीब 300 अरब डॉलर खर्च होने के बावजूद क्यों तालिबान वर्ष 2001 की तुलना में अब कहीं अधिक ताकतवर है।

एक बयान में जोंस ने कहा, "अमेरिका व्यक्तियों और संस्थाओं द्वारा गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की कड़ी निंदा करता है। इससे अमेरिका और अन्य सहयोगी देशों के नागरिकों का जीवन और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है।"

उन्होंने कहा कि विकिलीक ने दस्तावेजों के संदर्भ में सरकार से संपर्क करने का कोई प्रयास नहीं किया।

जोंस ने कहा कि विकिलीक ने जनवरी 2004 से दिसंबर 2009 तक की अवधि के दस्तावेज जारी किए हैं।

टाइम्स ने कहा कि ये दस्तावेज अमेरिका के नेतृत्व वाली सेनाओं की दैनिक डायरी के समान हैं। इनमें संसाधनों की कमी और समय के साथ आतंकवाद के अधिक व्यापक, बेहतर समन्वित और अधिक जानलेवा बनते जाने का वर्णन है।

जोंस ने कहा कि इस गैर जिम्मेदाराना कार्रवाई से अफगानिस्तान और पाकिस्तान से साझेदारी गहरा बनाने और समान शत्रु को पराजित करने के प्रयास पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+