मेक्सिको की जेल में हिंसा, 40 पुलिस अधिकारी घायल
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक सिंतालापा शहर की एमेट जेल में यह हिंसा उस समय भड़की जब कैदी एक सुरंग से भागने का प्रयास कर रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि 2,100 से अधिक संघीय एवं स्थानीय पुलिसकर्मियों को हिंसा पर नियंत्रण करने के काम में लगाया गया था। कैदियों के पास से आंसू गैस के गोले, बम, चाकू, गोला-बारूद और कोकीन बरामद किया गया।
जेल में बागी कैदियों के सरगना और सात अन्य कैदियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें मेक्सिको की दूसरे जेल में भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications