दिल्ली में एनआरआई महिला से लूटपाट
नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मोटरसाइकिल सवार झपटमारों ने एक अनिवासी भारतीय महिला से सोने की चेन छीन ली।
पुलिस ने रविवार को बताया कि अमेरिका में रहने वाली महिला शनिवार की शाम प्रियदर्शिनी विहार स्थित अपनी बहन के घर जा रही थी, उसी दौरान यह वारदात हुई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला रिक्शे से जा रही थी, उसी दौरान झपटमारों ने उसकी चेन छीन ली। उन्होंने हालांकि महिला का परिचय देने से इंकार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications