हरियाणा में नव निर्वाचित 68,000 प्रतिनिधियों ने शपथ ली
कुरुक्षेत्र, 25 जुलाई (आईएएनएस)। हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के नव निर्वाचित 68,000 प्रतिनिधियों ने शपथ ली। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को उन्हें शपथ दिलाई।
पंचायतों के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों में 24,800 महिलाएं हैं जो गांव एवं खंड स्तर के विभिन्न पदों के लिए चुनी गई हैं।
हुड्डा ने राजधानी चण्डीगढ़ से 100 किलोमीटर दूर पवित्र शहर कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में प्रतिनिधियों को हिंदी में शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद हुड्डा ने वहां उपस्थित जन समुदाय से कहा, "मैं चाहता हूं कि आप लोग जनता की सेवा पूरी निष्ठा से करें। विकास प्रत्येक व्यक्ति का लक्ष्य होना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न 67,994 पदों के लिए चुनाव पिछले महीने कराए गए थे। चुनाव मैदान में 151,113 उम्मीदवार उतरे थे। इस चुनाव में 84 प्रतिशत मतदान हुआ था।
हुड्डा ने घोषणा की कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर 1,200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और चालू वित्त वर्ष के दौरान सीधे प्रतिनिधियों के खाते में 250 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications