पंजाब में संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार (लीड-1)

पटियाला, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब के पटियाला जिले में सोमवार को खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के एक संदिग्ध आतंकवादी को पुलिस ने पटियाला शहर से गिरफ्तार किया। अंदेशा है कि उसने हाल के महीनों में पंजाब के दो स्थानों पर विस्फोटक रखे थे।

संदिग्ध आतंकवादी परगट सिंह चण्डीगढ़ से लगभग 70 किलोमीटर दूर पटियाला में सहायक पुलिस उप निरीक्षक के मकान में नाम बदलकर किराये पर रहता था।

पटियाला जिला के पुलिस प्रमुख आर.एस. खत्रा ने संवाददाताओं को बताया कि परगट इस वर्ष जनवरी में नाभा शहर के निकट रसोई गैस बॉटलिंग प्लांट के बाहर विस्फोटक रखने में संलिप्त रहा है।

उन्होंने बताया कि परगट ने फरवरी में लुधियाना के नजदीक हलवाड़ा स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन के बाहर भी विस्फोट रखा था।

खत्रा ने बताया कि परगट इस वर्ष की शुरुआत में मलेशिया गया था और वहां कुछ आतंकवादियों से मिला था। इसके बाद वह प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान गया और वहां से मई में नेपाल के रास्ते भारत आया।

वह हाल के महीनों में पटियाला, करनाल और अंबाला में रह चुका है।

उन्होंने बताया कि परगट सिंह केएलएफ के एक अन्य आतंकवादी बख्शीश सिंह का सहयोगी है। बख्शीश को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। परगट सिंह से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने इस बात से इंकार नहीं किया कि परगट सिंह को केएलएफ दोबारा खड़ा करने का प्रयास कर रहा था।

गौरतलब है कि वर्ष 1981 से 1995 के बीच पंजाब आतंकवाद से ग्रस्त था और इस दौरान करीब 25,000 लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+