चोर ने गोल्डफिश लौटाई
ऑकलैंड, 26 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के एक शहर में एक दंपति के तालाब से 90 गोल्डफिश चुराने के बाद एक चोर का ह्रदय परिवर्तन हो गया और उसने उनमें से 50 गोल्डफिश लौट दीं।
एलेन और केई स्मिथ शनिवार को घर से बाहर थे जब वे लौटे तो उन्होंने पाया कि उनकी 90 गोल्डफिश की चोरी हो गई हैं और वे खुद को तबाह महसूस करने लगे।
बाद में जब केई बची हुई मछलियों को भोजन कराने पहुंची तो उन्होंने देखा कि 50 गोल्डफिश वापस आ गई हैं।
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक जब केई ने मछलियां देखीं तो उनके मुंह से खुशी के मारे चीख निकल गई। केई ने बताया कि मछलियां बहुत भूखी थीं इसलिए उन्होंने उन्हें दो बार भोजन दिया।
केई कहती हैं कि जिस किसी ने भी उन्हें चुराया होगा वह यह बात फैलने के बाद डर गया होगा और उन्हें वापस छोड़ गया। उन्होंने कहा कि वह समझ नहीं पा रही हैं कि गोल्डफिश किसी ने क्यों चुरायीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications