लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित
सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने शेखावत, सिंह और राम सागर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इन नेताओं की कमी हर जगह महसूस की जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ एवं अन्य जगहों पर शहीद सुरक्षाकर्मियों को भी श्रद्धांजलि दी। सदन में सदस्यों ने मौन रखकर इन सभी दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
गौरतलब है कि इस मानसून सत्र का समापन 27 अगस्त को होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications