दिल्ली में तीखी धूप
नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली में सोमवार को तीखी धूप खिलने से गर्मी और उमस बढ़ गई।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और शाम के समय दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।"
दिल्ली में न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री ऊपर 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्र्रता का स्तर 75 फीसदी दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि अभी तक दिल्ली में 223.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो औसत से पांच प्रतिशत नीचे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications