सीबीआई कांग्रेस जांच ब्यूरो नहीं : प्रधानमंत्री
सोमवार को मानसून सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, "सीबीआई कांग्रेस जांच ब्यूरो नहीं है। सीबीआई कांग्रेस का मुखपत्र नहीं है।"
सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में गुजरात के पूर्व गृह राज्य मंत्री शाह की गिरफ्तारी के पीछे कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का हाथ होने के विपक्ष के आरोप का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से शुरू हुई। केंद्र सरकार का इस मामले से कुछ भी लेना देना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications