बाघ के हमले में 1 की मौत
पीलीभीत वन क्षेत्र से सटे डेउरिया इलाके के ड्यूनिया गांव के बाहर एक बाघ ने श्यामलाल (50) पर हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। श्यामलाल का क्षत-विक्षत शव रविवार रात एक खेत से बरामद किया गया। वह ड्यूनिया गांव का ही रहने वाला था और शनिवार को लकड़ियां बीनने के लिए घर से निकला था।
प्रभागीय वन अधिकारी वी.के. सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि घटनास्थल के पास मिले पदचिन्हों से पता चलता है कि वयस्क नर बाघ ने हमला किया।
सिंह ने बताया कि डेउरिया इलाके से सटे वन क्षेत्र में आमतौर पर बाघ नहीं पाए जाते हैं। घटनास्थल के मुआयने से पता चला है कि इस क्षेत्र में तीन से चार बाघ मौजूद हैं।
अधिकारियों के मुताबिक जिले में पिछले तीन महीने के दौरान बाघ के हमले में किसी व्यक्ति की मौत का यह चौथा मामला है। पीलीभीत वन क्षेत्र में तकरीबन 36 बाघ मौजूद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications