मप्र पर मेहरबान हुआ मानसून
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों से प्रदेश में मानसून पूरे जोर पर है। इस अवधि में रतलाम में 180 मिलीमीटर व जबलपुर में 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अलीराजपुर , खंडवा, अनूपपुर, सतना, उमरिया, मंडला, बैतूल, होशंगाबाद ,धार व शाजापुर में भी जोरदार बारिश हुई है। बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वह 25 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 48 घंटों में भी मानसून का यही रुख बना रहेगा। इतना ही नहीं सागर, जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर एवं भोपाल में कई स्थानों पर जोरदार बारिश हो सकती है।
बीते दो दिनों में हुई बारिश से प्रदेश के कई हिस्सों के आवागमन भी प्रभावित हुआ है। निचली बस्तियों मे पानी भर जाने से आम जनजीवन पर असर पड़ा है।
वर्षा के कारण प्रदेश के कई हिस्सों के तापमान में भी कुछ गिरावट रिकार्ड की गई है। भोपाल का अधिकतम तापमान 39़ 9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 38़ 2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 40़ 4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 40़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications