उप्र में झमाझम बारिश से उमस से राहत
लखनऊ, 26 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार हो रही झमाझम बारिश से उमस से काफी राहत मिली है।
लखनऊ में रविवार शाम जमकर बारिश हुई। कानपुर, बरेली, गोरखपुर, वाराणसी, झांसी मंडलों में भी रविवार को मध्यम बारिश हुई। आंकड़ों के मुताबिक इन मंडलों में करीब 50 से 80 मिलीमीटर के आस-पास बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान मध्य, पूर्वाचल और पश्चिमी हिस्सों में मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। इन क्षेत्रों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
पिछले 24 घंटों के दौरान लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के दूसरे इलाकों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications