चण्डीगढ़ नाट्य महोत्सव में दर्शकों भीड़ उमड़ी
चण्डीगढ़ के गृह सचिव राम निवास ने आईएएनएस को बताया,"चण्डीगढ़ में चल रही इस नाट्य उत्सव में दर्शकों की तरफ से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। हम इससे संतुष्ट हैं।"
चण्डीगढ़ प्रशासन ने 24 जुलाई से चार दिवसीय नाट्य महोत्सव का आयोजन किया है। इस नाट्य महोत्सव में निर्देशक शेखर सेन के 'गोस्वामी तुलसीदास', सैयद आलम के 'गालिब' का प्रदर्शन हुआ। गालिब नाटक में प्रसिद्ध अभिनेता टॉम आल्टर ने अभिनय किया है। इसके अलावा 'ब्रोकेन इमेज' का निर्देशन अलीक पद्मसी ने किया है, जिसमें शबाना आजमी हैं। साथ ही 'शकु बाई' में सरिता जोशी हैं।
इस नाट्य महोत्सव में लोगों की दिलचस्पी इसी बात से लगाई जा सकती है कि टैगोर थिएटर में 'गालिब' देखने के लिए 1,300 दर्शक पहुंचे, जबकि इस थिएटर में दर्शकों की क्षमता 1,000 है।
एनिमेंट थिएटर के नीलम मानसिंह ने आईएएनएस को बताया,"शहर के लोग नाट्य महोत्सव के प्रति काफी उत्साहित हैं।" गौरतलब है कि शहर में यह नाट्य उत्सव का दूसरा संस्करण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications