राष्ट्रमंडल खेल : दीक्षित ने ठेकेदारों को लगाई फटकार
दीक्षित ने यह भी कहा कि निश्चित समय के भीतर राष्ट्रमण्डल खेलों से जुड़े काम पूरे करना ठेकेदारों की प्राथमिक जिम्मेदारी है क्योंकि राष्ट्रमण्डल खेल अब दूर नहीं है।
दीक्षित ने सभी ठेकेदारों और परामर्शदाताओं से अपने काम पर पूरी तरह ध्यान देने का आग्रह किया और कहा कि काम में आने वाली किसी प्रकार की दिक्कत की जानकारी फौरन दिल्ली सरकार को दी जाए ताकि उसका समुचित समाधान निकाला जा सके।
मुख्यमंत्री सोमवार को अपने सभी मंत्रिमण्डलीय सहयोगियों, मुख्य सचिव, प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग और अन्य अधिकारियों के साथ ठेकेदारों से विचार-विमर्श किया। सभी मंत्रियों ने अपने निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों का विवरण भी दिया।
दीक्षित ने कहा कि वह और उनके सभी मंत्री हर रोज खेलों की विभिन्न परियोजनाओं के स्थलों का दौरा कर रहे हैं। उनके मंत्री खामियों और यथास्थिति का उन्हें विवरण देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications