दिल्ली नगर निगम के लिए 1500 करोड़ रुपये जारी

महापौर के साथ स्थाई समिति के अयक्ष योगेन्द्र चंदोलिया, सदन के नेता सुभाष आर्य और आयुक्त के.एस. मेहरा भी थे। शिष्टमंडल ने वित्त मंत्री से दिल्ली नगर निगम द्वारा रखी गई मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया। बौठक में दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव वित्त जे.पी. सिंह भी मौजूद थे।

वालिया ने 100 करोड़ रुपए की राशि शिक्षा, स्वास्थ्य अन्य चीजों के लिए अतिरिक्त अनुदान जारी करने का फैसला किया। 500 करोड़ रुपए का ऋण जारी किया जा रहा है जिसकी अदायगी तीन साल में की जायेगी। 900 करोड़ रुपए की राशि समयपूर्व किस्त के तौर पर दी जा रही है।

शिष्टमंडल ने सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक केन्द्रों के लिए अतिरिक्त जरूरत के तौर पर 597 करोड़ रुपए की अतिरिक्त योजना राशि, यूनिट एरिया मौथड लागू करने के बाद सम्पत्ति कर संकलन में हुई कमी की भरपाई के तौर पर 1286 करोड़ रुपए के आवंटन, शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत 600 करोड़ रुपए के अतिरिक्त अनुदान, वेतन के लिए और ऋण के तौर पर 1,000 करोड़ रुपए और ग्रामीण विकास के लिए 50 करोड़ रुपए का अनुदान स्वीकृत करने का अनुरोध किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+