कासबा ने की भारत में विस्तार की घोषणा
हांगकांग, 26 जुलाई (आईएएनएस)। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दुनिया की प्रमुख कंपनियों के संगठन, कासबा(सीएएसबीएए) ने बाजार की तीन प्रमुख कंपनियों को अपने संगठन में बतौर सदस्य शामिल कर अपने भारतीय एजेंडे के जोरदार विस्तार की सोमवार को घोषणा की है।
कासबा के नए कॉरपोरेट सदस्यों में दूरसंचार से लेकर मीडिया सेवा में विशेषज्ञता रखने वाली कंपनी, भारती एयरटेल, समाचार सामग्री मुहैया कराने वाली प्रमुख कंपनी, एनडीटीवी और मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी, स्टार टीवी इंडिया शामिल हैं।
घरेलू एजेंडे के साथ क्षेत्रीय इकाई के रूप में इस बाजारू वृद्धि की तर्ज पर कासबा सम्मेलनों का आयोजन कर, रिपोर्टों को जारी कर और प्रमुख औद्योगिक मुद्दों पर नीतिनियामक सरकारी संस्थाओं के साथ नियमिति रूप से आदान-प्रदान कर भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का लगातार विस्तार कर रहा है।
भारती एयरटेल, डीटीएच के निदेशक एवं सीईओ, अजय पुरी ने कहा, "प्रमुख डीटीएच सेवा प्रदाता के रूप में हम उन्नत प्रौद्योगिकियों को सामने लाने के लिए दुनिया की प्रमुख कंपनियों के साथ सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें विश्वास है कि केबल, उपग्रह व प्रसारण उद्योग को सक्षम बनाने वाली प्रौद्योगिकियों और इकोसिस्टम्स का आविष्कार करने वाली कासबा भारत को तेजी के साथ डिजिटल बनाने में मदद के लिए कुछ महत्वपूर्ण ढांचागत बदलावों पर सकारात्मक असर डालेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications