सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का शिविर नष्ट किया
रांची, 26 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 20 घंटे लंबी चली मुठभेड़ के बाद जवानों ने नक्सलियों के एक शिविर को नष्ट कर दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ रविवार को शुरू हुई मुठभेड़ रात भर चली और सोमवार सुबह समाप्त हुई। खूंटी, सरायकेला और खरसेवा जिलों के सीमा पर जंगलों में यह मुठभेड़ हुई।
अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "यह मुठभेड 20 घंटे तक चली जिसमें कुछ नक्सली घायल हुए हैं।"
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और विशेष कार्रवाई बल (एसटीएफ) के लभग 900 जवान इस अभियान में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है। जंगल को चारो ओर से घेर लिया गया है।
रविवार को पहान के बारे में खुफिया सूचना मिली थी कि वह लगभग 45 नक्सलियों के साथ खूंटी और सरायकेला की सीमा पर घने जंगलों में छिपा हुआ है। पहान पर पांच लाख का ईनाम घोषित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications